हर देश की सरकार अपने खर्चों के लिए अपने नागरिकों को टैक्स देने के लिए कहती है। यह पैसा वह अपने देश में चलने वाले बिज़नेस और नागरिकों के आय पर वसूलती है। इस पैसों को देश में होने वाले डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स, योजनाओं और रिसर्च में ख़र्च किया जाता है। हर देश की सरकार की तरह, यही काम भारत सरकार भी करती है।

पहले के समय में भारत सरकार 2 तरीके से अपने नागरिक से टैक्स वसूलती थी। डायरेक्ट टैक्स - यानि इनकम टैक्स, जो आप लोग अपनी इनकम के अनुसार भरते थे। दूसरा होता था इनडायरेक्ट टैक्स, जो की सरकार देश में चलने वाले बिज़नेस से वसूला करती थी।


GST ka Full-form in Hindi


इनकम पर लगने वाले टैक्स के लिए तो टैक्स स्लैब तैयार किये गए है। जिससे भारतवासियों को टैक्स भरने में आसानी होती है। परन्तु indirect टैक्स में बहुत लम्बी टैक्स लिस्ट थी । जैसे की वैट टैक्स,स्टाम्प ड्यूटी, कस्टम ड्यूटी, एक्साइज ड्यूटी, सेंट्रल टैक्स और सर्विस टैक्स इतियादि।

पर 1 जुलाई 2017 को भारत सरकार ने GST को लागू किया, जिसकी मदद से पहले की सभी चीजों और सेवाओं पर एक एकल टैक्स सिस्टम को सुधार के लिए लाया गया। अब पहले की तरह अनगिनत टैक्स को हटा कर एकमात्र टैक्स GST को लागु किया गया है। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है।


GST ka full form in hindi

जीएसटी का फुल फॉर्म है 'गुड्स एंड सर्विस टैक्स' (Goods and Services Tax) जिसे हिंदी में 'वास्तु एवं सेवा कर' भी कहा जाता है।

इस तरह के indirect टैक्स सिस्टम की ज़रूरत इसलिए पड़ी क्युकी भारत में बिज़नेस को पहले बहुत से टैक्स लगाए जाते थे। ऐसे में बिज़नेस में होने वाले कार्यों में देरी हो जाती थी। इससे व्यापारियों के साथ-साथ सरकार को भी टैक्स ने नुकसान और देरी हो जाती थी।

GST एक मूल्याकर निति है जिसको पूरे भारत में लागू किया गया है। इसका उद्देश्य है कि किसी भी व्यापार को एक सामान्य और संगठित रूप से टैक्स लगाया जाये और व्यापार को फ़ायदा पहुंचाया जाये।

सभी वस्तुओं और सेवाओं पर GST की दरें तय करने के लिए GST कॉउंसिल बनाया गया है। इस कॉउंसिल में 33 सदस्य होते है, जिसमे 31 सदस्य भारत के 28 राज्यों और 3 यूनियन टेरिटरी के साथ-साथ 2 सदस्य केन्द्र से भी होते है।

यह भी पढ़ें- Small Business Ideas in India in Hindi

GST ka full form kya hai?

GST ka full form - Goods and Services Tax, यह एक टैक्स है जो देश में सामान और सेवाएं बेचने वाले हर एक बिज़नेस को देना होता । भात सरकार ने इसे Ideology 'One Nation, One Tax' के तहत तैयार किया है। इसको लांच करने के बाद भारत में लगने वाले अतिरिक्त टैक्सों से निजात मिल गयी है।

अतिरिक्त Tax list जो भारत सरकार GST आने से पहले लेती थी।

  • Central Excise Duty
  • Duties of Excise
  • Additional Duties of Excise
  • Additional Duties of Customs
  • Special Additional Duty of Customs
  • Cess
  • State VAT
  • Central Sales Tax
  • Purchase Tax
  • Luxury Tax
  • Entertainment Tax
  • Entry Tax
  • Taxes on advertisements
  • Taxes on lotteries, betting, और gambling

GST कितने प्रकार की होती है? Types of GST:

वैसे तो GST पूरे भारत में लागू कर दिया गया है। पर यह किस तरह भारत के अलग-अलग राज्यों में लगाई जाती है, इसमें थोड़ा फ़र्क है। निचे बताया गया है की GST के कितने प्रकार है, ताकि आपको इसे समझने में आसानी हो सके।
  • SGST
  • CGST
  • IGST
  • UTGST

SGST क्या है? SGST की फुल फॉर्म क्या है?

SGST ka full form hai State Goods and Services Tax । इस GST को राज्य की सरकारें अपने राज्य के भीतर होने वाली ट्रांसक्शन पर लगाती है। इसमें केन्द्र सरकार का कोई हिस्सा नहीं होता। यह राज्य सरकारों को आय का एक बड़ा हिस्सा होता है।


CGST क्या है? CGST की फुल फॉर्म क्या है?

CGST ka full form hai Central Goods and Services Tax । इस GST को केंद्र सरकार किसी एक राज्य के बीच होने वाले ट्रांसक्शन पर लगाती है। एक केन्द्र सरकार की आय का एक स्रोत है।

IGST क्या है? IGST की फुल फॉर्म क्या है?

IGST ka full form Integrated Goods and Services Tax । जैसा की नाम से से पता चलता है कि 2 राज्यों के अंतर्गत होने वाले सभी ट्रांसक्शन पर IGST लगाया जाता है। यह इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट होने वाली वस्तुओं और सेवाओं पर भी लगता है। इसे केन्द्र सरकार इक्क्ठा करती है, और फिर राज्य की सरकारों के साथ बाटंती है।

UTGST क्या है? UTGST की फुल फॉर्म क्या है?

UTGST ka full form Union Territory Goods and Services Tax । देखा जाये तो यह भी CGST और SGST की तरह ही होती है । पर इसे यूनियन टेरिटरी पर लगाया जाता है । इस टैक्स को इक्क्ठा करने का काम केन्द्र सरकार की जगह, यूनियन टेरिटरी में बनी सरकार करती है।


यदि आपको कंटेंट पसंद आया है, तो आप भी हमारे लिखे आर्टिकल, नूस्लेटर और कंटेंट को आसानी से हर रोज़ पढ़ सकते है। बस हमारे साप्ताहिक पत्रिका "सुलेख" को Subscribe ज़रूर करें ।👇🏻👇🏻👇🏻

"सुलेख पत्रिका का लक्ष्य है की आने वाले 10 सालों में 5 करोड़ नए लोगों को भारत में बिज़नेस करने के लिए प्रेरित करना | क्या आप भी इस सफर का हिस्सा बनेंगे ? अभी Subscribe कीजिये |"



About Founder & Author:

कुमार गौरव सिंह एक भारतीय ब्लॉगर, फ्रीलॉन्स कंटेंट राइटर और SEO अनलिस्ट है | वह एक फ्रीलांसर के तौर पर 2018 से काम कर रहे है | वह Upwork पर एक "Top Rated Talent" फ्रीलांसर है | whatyouremind.in एक हिंदी ब्लॉग है, जहाँ पर व्यवस्थित रूप से बिज़नेस, मार्केटिंग और पर्सनल फाइनेंस के बारे में जानकारी दी जाती है | मोबाइल पर पढ़ने के लिए, आप हमारा एंड्राइड एप्प भी Whatyouremind Lite डाउनलोड कर सकते है |


फॉलो करें 👉 Instagram | LinkedIn | Facebook