मैंने क्वोरा 2013 में पहली बार डिस्कवर किया था | उस समय क्वोरा हिंदी नहीं लांच हुआ था, बस कुछ चुंनिंदा भाषाओँ में ही क्वोरा का अकाउंट बनाया जा सकता था | वह सभी भाषाएँ विदेशी थी |

आज जब मैंने क्वोरा पर लिखे गए कंटेंट को पढ़ता हूँ, तो यह अक्सर पाता हूँ की यूट्यूब और क्वोरा में केवल एक बारीक सा ही फर्क रह गया है | यूट्यूब पर आप वीडियो के रूप में जानकारी को देखते है | वही क्वोरा पर आप जानकारी को पढ़ते है |

दोनों में ही केवल माध्यम का ही तो फर्क है | यहाँ पर भी आप अपने पसंदीदा लेखक को ढूंढ कर पढ़ते है, और वहां पर भी आप अपने पसंदीदा क्रिएटर का चैनल को ढूढ़ कर उसकी वीडियो देखते है |

दोनों ही प्लेटफार्म पर यह करने के लिए आपको भरोसा जीतना पड़ता है, अपनी ऑडियंस का | मैंने आपसे अपने कुछ आकड़े शेयर करता हूँ |

quora-app-par-likhte-hue-aapne-kya-seekha

यह कुछ समय पहले लिए गए Quora हिंदी के आकड़े है, जिसमे की आप देख पाएंगे की मेरे लिखे गए उत्तर पर किस तरह से views मिले है | कुछ लिखे हुआ जवाब वायरल भी हुए है, और कुछ को मेरे ऑडियंस का प्यार भी मिला है |

अब आते है आपके सवाल कि क्वोरा एप्प पर लिखते हुए मैंने क्या-क्या सीखा |

  • क्वोरा ने मुझे एक अच्छा लेखक बनने की ओर प्रेरित किया |
  • पहले मैं केवल एक SEO एनालिस्ट था, क्वोरा पर लिखने के बाद ही मेरा लेखन में आत्मविश्वास बना |
  • जब आप लिखते है, आपकी सोच और स्पष्ट होती है - आपके विचारों में क्लैरिटी आती है |
  • बिना किसी स्वार्थ के किसी की मदद कैसे की जाती है, मुझे यह क्वोरा ने सिखाया |
  • लेखन को एक स्किल की तरह सीखने का मौका मिला क्वोरा हिंदी में दिया |
  • एक कम्युनिटी का हिस्सा बनना क्या होता है, यह क्वोरा ने सिखाया |
  • कैसे आप अपने विचारों को एक जगह किसी मंच में एकत्रित कर के, नए लोगों का समय बचा सकते है - मैंने यह भी क्वोरा से सीखा |

इन सभी का सार बताऊं तो क्वोरा और अब क्वोरा हिंदी एप्प पर मैंने लेखन की बारीकियाँ सीखने के साथ-साथ यह भी सीखा कि आप कैसे इसका इस्तेमाल करके किसी समस्या का हल निकाल सकते है | फिर चाहे वह व्यक्तिगत हो या सामाजिक |

यदि आप भी लिखने को माध्यम बना कर आगे बढ़ना चाहते है तो Quora, Medium, Reddit, LinkedIn  कुछ ऐसे कमाल के प्लेटफार्म है | जहाँ से आप शुरुआत कर सकते है | 

आप मेरा quora हिंदी प्रोफाइल "कुमार गौरव सिंह" और क्वोरा मंच "कुमारगौरवसिंह" को फॉलो कर सकते है | 

नोट:- आपका फीडबैक इस मंच की दिशा तय करेगा | इसे पुरा करने में मात्र 30 सेकंड लगेंगे | कृपया अपना फीडबैक ज़रूर दे -  फीडबैक फॉर्म 

"सुलेख पत्रिका का लक्ष्य है की आने वाले 10 सालों में 5 करोड़ नए लोगों को भारत में बिज़नेस करने के लिए प्रेरित करना | क्या आप भी इस सफर का हिस्सा बनेंगे ? अभी Subscribe कीजिये |"



About Founder & Author:

कुमार गौरव सिंह एक भारतीय ब्लॉगर, फ्रीलॉन्स कंटेंट राइटर और SEO अनलिस्ट है | वह एक फ्रीलांसर के तौर पर 2018 से काम कर रहे है | वह Upwork पर एक "Top Rated Talent" फ्रीलांसर है | whatyouremind.in एक हिंदी ब्लॉग है, जहाँ पर व्यवस्थित रूप से बिज़नेस, मार्केटिंग और पर्सनल फाइनेंस के बारे में जानकारी दी जाती है | मोबाइल पर पढ़ने के लिए, आप हमारा एंड्राइड एप्प भी Whatyouremind Lite डाउनलोड कर सकते है |


फॉलो करें 👉 Instagram | LinkedIn | Facebook